Bhopal News: लेन-देन के विवाद पर पूर्व पार्टनर ने किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: डेढ़ लाख रुपए मांगने घर पहुंचा तो चाकू से किया कई जगह वार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चाकू से शरीर एक व्यक्ति के शरीर पर कई जगह वार करके जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम न्रगर थाना पुलिस कर रही है। हमलावर पूर्व का पार्टनर है । जिससे हमले में जख्मी व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए लेना थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में यह हमला किया गया है।

छुरी से गर्दन पर किया वार

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दानिश खान पिता मोहम्मद सलीम उम्र 30 साल शारदा नगर (Sharda Nagar) नारियलखेड़ा में रहते हैं। वे स्टील फेब्रिकेशन का काम करते हैं। इसी कारोबार में पहले सुल्तान के साथ साझेदारी थी। दोनों कारोबार में अलग हुए तो सुल्तान (Sultan) से डेढ़ लाख रुपए का हिसाब निकला था। इसको दानिश खान (Danish Khan) कई महीनों से मांग रहे थे। इसी रकम को लेकर 17 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बातचीत करने सुल्तान के घर पहुंचे। उसने भूसे की टाल रेशम केंद्र (Resham Kendra) पर उन्हें चलने के लिए बोला। रेशम केंद्र चौराहा पर जब वे पहुंचे तो सुल्तान अपने भाई और साथी इमरान और गुफरान के साथ वहां पहुंचा। यहां दोनों के बीच चल रही कहासुनी के दौरान सुल्तान, इमरान और गुफरान ने मारपीट करके छुरी से सिर और गर्दन पर वार कर दिया। गौतम नगर  थाना पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले का प्रकरण 79/26 दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कथित प्रेमी ने बंधक बनाकर शादीशुदा महिला को पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!