Bhopal News: युवक को कुर्सी फेंककर सिर पर मारी

Share

Bhopal News: नाम लेकर जख्मी को पुकारा फिर वारदात को अंजाम दिया, हमलावरों का नाम सामने आना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कुर्सी से वार करके एक युवक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। यह हमला भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। हमले के पीछे अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है। वहीं हमलावरों की भी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि आरोपियों की संख्या पुलिस ने तीन बताई है।

सिक्योरिटी गार्ड के बैठने वाली कुर्सी उठाकर मारी

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार हर्षित दुबे (Harshit Dubey) पिता अतुल दुबे उम्र 28 साल कृष्णा नगर (Krishna Nagar) के नजदीक पार्श्व कॉलोनी (Pasharva Colony) में रहता है। वह 23 अगस्त की शाम सात बजे सिगरेट लेकर घर लौट रहा था। तभी उसको किसी व्यक्ति ने नाम लेकर पीछे से आवाज दी। वह पलटा तो एक बाइक (Bike) पर सवार तीन लोग पास आए। उससे गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कॉलोनी के गेट पर ही सिक्योरिटी गार्ड के बैठने वाली प्लास्टिक की कुर्सी (Chair) रखी हुई थी। उसको उठाकर आरोपियों ने वार किया। जिस कारण सिर और हाथ—पैर में उसे चोट आई। पुलिस ने इस मामले में सामान्य मारपीट का प्रकरण 198/25 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई लखन सिंह (ASI Lakhan Singh) कर रहे है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसके बाद हमले के पीछे वजह का भी पता चल सकेगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मायके जाकर पत्नी को तीन बार बोला तलाक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!