Bhopal News: थाने में चल रही पूछताछ, पत्नी से विवाद की बातें सामने आई, पूछताछ में पुलिस को कर रहा गुमराह

भोपाल। पिपलानी और अयोध्या नगर में एक घंटे के भीतर में तीन युवतियों को कटर मारकर लहुलूहान करने के मामले में एक संदेही को दबोचा गया है। वह पिछले छह दिन से भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस को छकाने का काम कर रहा था। हालांकि मामले में हिरासत में लिया गया संदेही पुलिस को अभी भी कई बिंदुओं में गुमराह करने का काम कर रहा है।
पत्नी का गुस्सा युवतियों पर निकाला
जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया संदेही सागर (Sagar) जिले का रहने वाला है। जिससे हुई पूछताछ में पता चला है कि उसका घटना वाले दिन पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह युवतियों को टारगेट करके पत्नी का गुस्सा उन पर निकाल रहा था। पुलिस को वह पूरी तरह से सायको (Psycho) लग रहा है। इस कारण मनोचिकित्सक को भी पिपलानी (Piplani) थाने में बुलाकर उससे सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी पुलिस ने कटरबाज (Cutter Attacker) होने के शक में दो व्यक्तियों से पूछताछ की थी। पुलिस के पास किसी तरह के ठोस सीसीटीवी सबूत नहीं होने के चलते और पहचान छुपाने के मकसद से रूमाल बांधे होने के कारण आरोपी की पहचान से संबंधित सारी कवायद की जा रही है। थाना प्रभारी चंद्रिका यादव (TI Chandrika Yadav) ने बताया कि अभी पूरी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि हिरासत में लिया गया संदेही वही कटरबाज है। हमारी तरफ से घटनाक्रम और संदेही के परिजनों को बुलाकर घटना वाले दिन के तथ्यों से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।