Bhopal News: प्यार में धोखा खाया तो युवक फंदे पर लटका

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के लिए भेजा, पिता के राजधानी आने का इंतजार

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। फांसी लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। वह प्यार में धोखा मिलने के कारण तनाव में चल रहा था। हालांकि पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

नौकरी तलाश रहा था युवक

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार राज गिरी पिता गंगेश्वर गिरी उम्र 22 साल कोलुआ गांव में रहता था। उसने बारहवीं तक पढ़ाई की है। जिसके बाद वह नौकरी तलाश रहा था। राज गिरी (Raj Giri) के दो भाई और पिता उत्तर प्रदेश (UP) के बलिया जिले में गए हुए हैं। वहां एक शादी समारोह में वह गए हुए थे। घर पर राज गिरी के अलावा उनकी मां थी। मां ने 18 फरवरी की सुबह छह बजे बेटे को फांसी के फंदे पर लटका पाया था। जिसके बाद पड़ोसी की मदद से उसे फंदे से उतारा गया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई थी। अशोका गार्डन थाना पु​लिस का कहना है कि मर्ग 11/26 कायम करके मामले की जांच शुरु कर दी गई है। पीएम 19 फरवरी को उनके पिता के उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला थाना जहां एफआईआर से पहले काउसलिंग जरुरी
Don`t copy text!