Bhopal News: गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ नाचते देखा तो पेड़ पर जाकर लटका

Share

Bhopal News: मोबाइल में दुर्गा स्थापना की झांकी ले जाते वक्त बना वीडियो भी बरामद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। युवक की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। एक दिन पहले दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में डांस कर रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ​कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को उसके मोबाइल पर नाचते हुए का वीडियो भी मिला है।जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

जुलूस में गर्लफ्रेंड को किसी अन्य युवक के साथ देखा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार दुर्गा नगर (Durga Nagar) लालघाटी में 23 सितंबर की सुबह एक युवक की पेड़ पर लाश लटकी मिली। उसकी पहचान सुमित लोधी (Sumit Lodhi) पिता प्रदीप लोधी उम्र 21 साल के रुप में हुई। वह कोहेहिजा स्थित लालघाटी के पास दुर्गा नगर में ही रहता था। वह प्रायवेट काम करता था।  पुलिस ने बताया कि सुमित लोधी एक दिन पहले रात में दुर्गा प्रतिमा लेने गया था। जिसमें एक युवती भी थी। वह किसी युवक के साथ नाच रही थी। यह वीडियो उसने ही अपने मोबाइल में बनाया था। जिसको लेकर वह परेशान चल रहा था। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसी युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने बेल्ट को फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। मामले की जांच एएसआई दीपक बानकर कर रहे है। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग 61/25 में कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: मुंबई की कंपनी छोड़कर आए युवक ने लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!