Bhopal News: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक

Share

Bhopal News: परिजन करा रहे थे इलाज, दो साल से रहता था गुमसुम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। लेकिन, जांच में पता चला है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी।

कमरे में अकेला रहता था

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार विशाल रजक (Vishal Rajak) पिता चंदन रजक उम्र 19 साल को उसकी बहन ने सबसे पहले फंदे पर लटका देखा। वह 18 सितंबर की सुबह उसे उठाने पहुंची थी। भाई को फंदे पर लटका देखकर वह चीख पड़ी। परिजन वहां पहुंचे तो उसे फंदे से उतारा गया। परिवार कल्याण नगर (Kalyan Nagar) में रहता है। पिता प्राइवेट काम करते हैं। पुलिस ने बताया तीन—चार साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। विशाल रजक दो साल से ज्यादा बात भी नहीं करता था। अकेला ही कमरे में रहता था। मामले की जांच एएसआई हरिशंकर प्रजापति (ASI Hari Shankar Prajapati) कर रहे है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 83/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Crime : प्रेमी ने की महिला जेल प्रहरी की हत्या
Don`t copy text!