Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, परिजनों के बयानों पर टिकी जांच

भोपाल। फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण अभी मौत को लेकर ठोस वजह सामने नहीं आई है।
शराब की लत से होती थी कलह
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद इशाक पिता मोहम्मद मुश्ताक उम्र 48 साल हाता सिंकदर कुली में रहते थे। वे वेल्डिंग का काम करते थे। मोहम्मद इशाक (Mohammed Ishaq) को शराब पीने की बुरी लत थी। जिस कारण कई बार परिजनों से कहासुनी भी हुई थी। 14 फरवरी की रात भोजन करने के बाद वे सोने चले गए। 15 फरवरी सुबह परिजन उसे उठाने पहुंचे तो वह टीन की चादर वाले शेड में लगे लोहे के एंगल से फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग 10/26 कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।