Bhopal News: पहले पत्नी ने छोड़ा फिर जिससे प्रेम किया उसको परिवार नहीं कर रहा था स्वीकार, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति लटका मिला। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, प्राथमिक जांच में जो बातें सामने आ रही है उसके अनुसार मामला एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चलते डिप्रेशन में आने से जुड़ा मामला पुलिस को लग रहा है।
एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चलते था डिप्रेशन का शिकार
कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बर्रई में नोबत सिंह (Nobat Singh) पिता आशाराम सिंह उम्र 35 साल किराए से रहता था। वह मूलत: सिवनी (Sivni) जिले का रहने वाला था। वह पांच साल से घर भी नहीं गया था। नजदीक रहने वाली एक महिला उसको भोजन देती थी। वह पति से अलग बच्चों के साथ रहती है। वह नोबत सिंह को भोजन देने 15—16 अगस्त की रात बारह बजे पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। उसको फंदे से नीचे उतारकर चैक किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को खुदकुशी करने की जानकारी योगेश झरबडे (Yogesh Jharbade) ने दी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी शादी आठ साल पहले शादी हुई थी। लेकिन, पत्नी से नहीं बनी तो वह उससे अलग हो गया था। पत्नी ने भी दूसरी जगह शादी कर ली है। मृतक की एक महिला केे साथ विवाहेत्तर संबंध थे। इस महिला को उसके परिजन नहीं स्वीकार रहे थे। जिसको लेकर वह कुछ दिनों से परेशान चलने की बात सामने आई है। मृतक के चचेरे भाई रवि किशन सिंह (Ravi Kishan Singh) से संपर्क करके उसे भोपाल बुलाया गया है। मामले की जांच एएसआई निर्मल विश्वकर्मा (ASI Nirmal Vishwakarma) कर रहे हैं। कटारा हिल्स पुलिस ने मर्ग 25/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।