Bhopal News: प्रेम विवाह के एक साल बाद कर ली खुदकुशी

Share

Bhopal News: अंतरजातीय शादी करने के कारण होती थी कलह,अत्याधिक मात्रा में नींद की गोलियों का किया सेवन

Bhopal News
File Image

भोपाल। अंतरजातीय शादी करने वाले एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। अत्यधि मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन करने के कारण अस्पताल ससुराल पक्ष के लोग ले गए थे। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शादी से परिवार था नाराज

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार राम दीक्षित (Ram Dixit) पिता अशोक दीक्षित उम्र 25 साल प्रायवेट नौकरी करते थे। वे मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले थे। पिता अशोक दीक्षित (Ashok Dixit) किसानी का काम करते हैं। परिवार ब्राह्म्ण समाज की परंपरा मानता है। इसके बावजूद राम दीक्षित मीणा समाज की एक युवती के साथ प्रेम करता था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। इसके बावजूद उसने शादी की तो परिवार नाराज हो गया था। राम दीक्षित को शाहपुरा में स्थित सी-सेक्टर के पास किराए से रहना पड़ा था। यहां नजदीक ही उसका भी ससुराल था। शादी को अभी एक साल ही हुआ है। इस दौरान परिवार की तरफ से आकर कई बार फैसले को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी। यह बात पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चली है। पुलिस ने बताया कि राम दीक्षित को 05 नवंबर की रात जेके अस्पताल (JK Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 06 नवंबर की सुबह लगभग 11 बजे मौत हो गई। मामले की जांच करने एसआई लालजी मिश्रा (SI Lalji Mishra) पहुंचे थे। चूना भट्टी पुलिस ने मर्ग 20/25 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी नाराज होकर घर से गई तो पति ने लगाई फांसी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!