Bhopal News: कमरे के भीतर तीन दिन पुराना शव मिला

Share

Bhopal News: दिल्ली में रहने वाले वकील ने किया था फोन, लखनऊ से बहन भोपाल के लिए रवाना

Bhopal News
File Image

भोपाल। कमरे के भीतर एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव करीब तीन दिन पुराना है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर भोपाल बुलाया है।

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार संजय वर्मा (Sanjay Verma) पिता काशी प्रसाद वर्मा उम्र 40 साल नारियलखेड़ा स्थित पीपल चौराहा के नजदीक रहते थे। परिवार में वह अकेले थे और यहां उनके साथ कोई नहीं रहता था। उन्हें दिल्ली में रहने वाले परिचित वकील ने फोन लगाया था। फोन नहीं उठाया तो उन्होंने न्यू कबाड़खाने में रहने वाले फरकान को संजय वर्मा के घर पहुंचाया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने बताया कि तीन-चार दिन से दरवाजा नहीं खोला गया। इस कारण 28 अक्टूबर की रात नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो संजय वर्मा मृत हालत में पड़ा था। मृतक की बहन लखनऊ में रहती है। उसे घटना की जानकारी देकर भोपाल बुलाया गया है। मामले की जांच की एसआई बाबूजी माथुर (SI Babuji Mathur) कर रहे हैं। गौतम नगर पुलिस ने मर्ग 38/25 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: घर में घुसकर बिस्तर में लेट गया मनचला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!