Bhopal News: नमाज पढ़ने गया था कारोबारी तभी हुई वारदात

भोपाल। हार्डवेयर स्टोर के गल्ले से नकदी उठाकर चोर भाग गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र मेे हुई है। वारदात उस वक्त हुई जब स्टोर का कारोबारी नमाज पढ़ने गया था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
नमाज पढ़कर लौटने पर घटना का पता चला
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद इमरान पिता स्वर्गीय मोहम्मद जावेद उम्र 47 साल बाग मुफ्ती साहब में रहते है। उनकी एबीएम सैनेट्री एंड हार्डवेयर (ABM Sanitary & Hardware) नाम से ओल्ड सेफिया कॉलेज (Old Safia College) रोड पर दुकान है। घटना 13 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे हुई थी। मोहम्मद इमरान (Mohammed Imran) उस वक्त नमाज पढ़ने गए थे। वापस लौटे तो गल्ले का लॉक उन्हें टूटा मिला। गल्ले के भीतर नकदी 29 हजार रुपए रखे थे। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 75/26 दर्ज कर लिया है। संदेही का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगालने का काम पुलिस कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।