Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने छह साल की मासूम को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने छह साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। घटना के वक्त वह सड़क पार कर रही थी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई हैै। टकराने के बाद आरोपी वाहन चालक ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता के साथ आई थी क्लीनिक

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार आसिया अली (Asia Ali) पिता इकबाल अली उम्र छह साल परेवा खेड़ा में रहती थी। उसे तीन दिन से बुखार आ रहा था। इस कारण उसे पिता घर के नजदीक स्थित क्लीनिक में उसे पिता इकबाल अली (Iqbal Ali) अपने साथ ले गया था। उसे दवा दिलाने के बाद सड़क पार कर घर जाने के लिए बोला। इसी दौरान उसने पिता से हाथ छुड़ा लिया। इसी बीच तेज रफ्तार कार (Car) ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे आरोपी वाहन चालक ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग 07/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Crime: मुख्यमंत्री के विभाग के खिलाफ भाजपा विधायक का बिगुल
Don`t copy text!