Bhopal News: डंपर की टक्कर से सेज कॉलेज के छात्र की मौत

Share

Bhopal News: गिट्टी से भरे डंपर ने कुचला, वाहन लावारिस छोड़कर भागा उसका चालक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में सेज यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक छात्र समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह दुर्घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर और अशोका गार्डन इलाके में हुई थी। छोला मंदिर इलाके में डंपर की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत हुई है। दुर्घटना के बाद डंपर को लावारिस छोड़कर उसका चालक फरार हो गया था।

दोस्तों से मिलकर घर लौटते समय हुआ हादसा

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार भानपुर ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर (Dumper) एमपी-04-जीबी-3948 के चालक ने बाइक (Bike) एमपी-04-क्यूक्यू-0829 को टक्कर मार दी थी। यह दुर्घटना 04—05 फरवरी की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे हुई थी। बाइक पर सूजल मुंडा पिता सोनाराम मुंडा उम्र 21 साल सवार था। वह निशातपुरा (Nishatpura) स्थित बीएमएचआरसी कैंपस (BMHRC Campus) में रहता था। सूजल मुंडा (Sujal Munda) सेज कॉलेज (Sage College) में फोरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रहा था। मामले की जांच एसआई रामप्रसाद भारती (SI Ram Prasad Bharti) कर रहे हैं। पुलिस ने सोनाराम मुंडा (Sonaram Munda) पिता बहादुर मुंडा उम्र 46 साल की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वे बीएमएचआरसी परिसर में ही रहते हैं और वहां पंप ऑपरेटर हैं। डंपर में गिट्टी भरी हुई थी। घटना के वक्त सूजल मुंडा अयोध्या नगर में स्थित दोस्तों के यहां से भोजन करके अपने घर लौट रहा था। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके डंपर को जब्त कर लिया है। इधर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित कोलुआ कला काली मंदिर के पास हुई दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसा 30 जनवरी की दोपहर एक बजे हुआ था। हादसे में दिनेश लोधी (Dinesh Lodhi) पिता मनफूल लोधी उम्र 36 साल बुरी तरह से जख्मी था। वे अशोका गार्डन स्थित सेमरा में रहते थे। मामले की जांच एएसआई सी.पन्ना (ASI C Panna) कर रहे हैं। उनको पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि वे अपने वाहन से स्वयं गिरकर जख्मी हुए थे। उनकी इलाज के दौरान बुधवार (04 फरवरी) को मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग 09/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीई के छात्र ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!