Bhopal News: पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी करने पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: रेलवे में काम करने वाला वेंडर बुरी तरह से जख्मी, कान के नजदीक लगी नुकीली वस्तु की चोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पत्नी को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी से नाराज होकर एक वेंडर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। हमले में जख्मी वेंडर को लोहे की नुकीली वस्तु से कान के पास घातक वार लगा है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कान के नजदीक लगा गहरा वार

स्टशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार राजू प्रजापति पिता हल्के प्रजापति उम्र 35 साल विजय नगर (Vijay Nagar) में रहता है। वह ट्रेनों में वेंडर (Vendor) का काम करता है। घटना 23 फरवरी की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। राजू प्रजापति (Raju Prajapati) अपने मकान के पास ही खड़ा था। तभी उसके नजदीक से संगम साहू (Sangam Sahu) गुजरा। उसे देखकर राजू प्रजापति ने संगम साहू की पत्नी को लेकर तंज कसा। इस बात का संगम साहू ने विरोध करते हुए उसके साथ गाली-गलौज कर दी। नौबत मारपीट पर उतर आई। राजू प्रजापति पर आरोपी संगम साहू टूट पड़ा। इस दौरान उसने नुकीली वस्तु से गले के पास प्रहार किया। जिससे बचने के लिए वह झुका तो वह कान के नजदीक लग गया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने इस मामले में 23—24 फरवरी की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे प्रकरण 43/26 दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Stolen Case: चोरों के निशाने पर मीडिया और पुलिस वालोें के घर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!