Bhopal News: तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Share

Bhopal News: फेंका या गिरा इस बात पर सस्पेंस बरकरार, गरीब का मामला है इसलिए हल्ला नहीं मचा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मल्टी से गिरकर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हुई है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी समेत पूरे थाने को इस मामले में कुछ नहीं पता है। दरअसल, मरने वाला व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उसके पक्ष में बोलने वाला सामने नहीं आया है। फिलहाल गिरने की कहानी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

गिरने पर बना हुआ है सस्पेंस

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 28 अगस्त की रात नौ बजे हुई थी। घटना बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) मल्टी में हुई है। जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी पहचान वीरेंद्र (Virendra) पिता होसीलाल उम्र 37 साल के रुप में हुई है। उसको गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। प्रतिक्रिया के लिए थाना प्रभारी को फोन लगाया तो उन्होंने भी कॉल नहीं उठाया। जांच के नाम पर पुलिस थाने की तरफ से बताया गया है कि प्रकरण की जांच करने एएसआई महेश मालवीय (ASI Mahesh Malviya) थाने से रवाना हैं। उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 32/25 कायम कर लिया है। शव पीएम के लिए गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोबाइल गिफ्ट में दिया फिर उससे अश्लील तस्वीरें खिंचवाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!