Bhopal News: मुस्लिम महिला को लिव इन पार्टनर बनाकर मुकरा

Share

Bhopal News: आरोपी की गिरफ्तार न हो सके इसलिए नेता ने लगाया पुलिस अधिकारियों को फोन

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। मुस्लिम महिला को लिव इन पार्टनर बनाकर एक व्यक्ति मुकर गया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। इस बात से भय में आकर पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाए

जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र 38 साल है। वह पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र के आनंद नगर (Anand Nagar) इलाके में रहती है। उसकी उत्तर प्रदेश में शादी हुई थी। लेकिन, पति से नहीं बनी तो वह भोपाल में अपने मायके वापस आ गई। महिला का एक बच्चा भी है। इसके बाद वह एक एनजीओ में नौकरी करने लगी। उसी दौरान पीड़िता का आरोपी राजेंद्र परमार (Rajendra Parmar) के साथ परिचय हुआ। आरोपी बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित अरविंद विहार कॉलोनी (Arvind Vihar Colony) में रहता है। वह ड्रायवरी का काम करता है। राजेंद्र परमार के साथ पहले बातचीत होती थी। इसके बाद मुलाकातें होने लगी। आरोपी राजेंद्र परमार 8 मार्च, 2023 को सांची घुमाने के बहाने उसे अपने घर ले आया। घटना वाले दिन होली का त्यौहार था। इसलिए आरोपी की पत्नी भी अपने दो बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। घर पर आरोपी ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर उसे अपनाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी राजेंद्र परमार ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो (Video) और तस्वीरें भी उसने खींच ली थी। पीड़िता जब भी शादी करने की बात बोलती तो वह झांसा दे रहा था। इसके बाद पीड़िता ने दबाव बनाया तो वह उसे धमकाने लगा। उसका कहना था कि वह हिंदू संगठनों के पास जाकर पीड़ित मुस्लिम महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाएगा। वह इस बात से डर गई तो पीड़िता सबसे पहले पिपलानी थाने पहुंची। वहां से उसे बागसेवनिया (Bagsewania) थाने भेज दिया गया। यहां बागसेवनिया थाना पुलिस ने 22 फरवरी को आरोपी राजेंद्र परमार के खिलाफ लिव इन पार्टनर को धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रकरण 114/26 दर्ज कर लिया। इधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेंद्र परमार की गिरफ्तारी को लेकर एक नेता का अधिकारियों के पास फोन भी पहुंचा। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी का मामला लटका हुआ है। खबर है कि आरोपी एफआईआर से पूर्व अपना पक्ष दर्ज कराने भी थाने पहुंचा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपी राजेंद्र परमार को बहुत ज्यादा प्यार करती है। वह हिंदू धर्म अपनाने के लिए भी तैयार थी। लेकिन, अब वह अपने पुराने किए गए वादों से मुकर रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फिर मशक्कत के बाद झपटमारी की दर्ज हुई एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!