Bhopal News: परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए थे

भोपाल। संदिग्ध बुखार के बाद एक नाबालिग की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। उसको तीन दिन से लगातार बुखार आ रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।
बेहोशी की हालत में था नाबालिग
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार नमन उर्फ जय बंसकार (Naman@Jai Vanshkar) पिता मुकेश बंसकार उम्र 16 साल हिनौतिया आलम में रहता था। वह नौंवी कक्षा का छात्र था। उसके पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। मां घरों में काम करने जाती है। इसलिए दोनों घर पर नहीं थे। उसका छोटा भाई घर पर आया तो नमन उर्फ जय बंसकार उसको बेहोशी की हालत में मिला। यह जानकारी उसने पिता मुकेश बंसकार (Mukesh Vanshkar) को दी थी। उसे रामकृष्ण मेडिकल कालेज (Ramkrishna Medical College) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एसआई जितेंद्र केवट (SI Jitendra Kewat) कर रहे है। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 81/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।