Bhopal News: गर्भवती होने पर शादी के लिए बोला तो मुकरा आरोपी, दोस्त के घर ले जाकर बनाए थे संबंध

भोपाल। शादीशुदा महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। आरोपी की चाची जहां रहती थी वहां पीडि़ता का मायका है। आरोपी वहां आता-जाता था। जिस कारण उसकी पहचान हुई थी। पीडि़ता गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जबकि इससे पहले उसने शादी करने का झांसा देकर दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
दोस्त के घर ले जाकर बनाए संबंध
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता की उम्र 30 साल है। वह पहले से शादीशुदा है। लेकिन, पति से घरेलू कलह के चलते वह मायके में रहने को मजबूर है। उसके दो बच्चे भी है। पीडि़ता का पति के साथ केस भी चल रहा है। इस मामले का आरोपी रवि गज्जाम (Ravi Gajjam) है। उससे पीडि़ता की पहचान पहले से थी। लेकिन, वह उसको अगस्त, 2024 में डीमार्ट के पास रहने वाले दोस्त के घर पार्टी में शामिल कराने के बहाने ले गया। यहां ऐसा कुछ नहीं था। वहां उसने बोला कि वह उसके बच्चों के साथ उसको भी अपनाएगा। यह बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा उसने कई बार किया। पीडि़ता को पेट में गठान है। जिस कारण उसका मासिक धर्म कभी रुक जाता था। वह यह सोचती रही और उसने काफी दिनों तक चैकअप ही नहीं कराया। एक दिन उसका पेट बढऩे लगा तो वह लेडी डॉक्टर के पास पहुंची। यहां उसे बताया गया कि उसके गर्भ में पांच महीने का बच्चा है। वह गर्भपात भी अब नहीं करा सकती है। यह पता चलने पर आरोपी के पास वह पहुंची। उसने बोला कि उसे शादी करना होगी। लेकिन उसने गाली-गलौज करते हुए उसको धमकाना शुरु कर दिया। नतीजतन यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा। मामले की जांच एसआई संगीता काजले (SI Sangeeta Kajle) ने की थी। जिन्होंने 06 अगस्त को इस मामले में प्रकरण 454/25 दर्ज कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।