Bhopal Murder News: गला रेंतकर जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसका वीभत्स चेहरा साफ करके सोशल मीडिया में किया वायरल

भोपाल। भेल स्पोर्टस क्लब के जंगल में एक व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है।उसके रक्तरंजित चेहरे के कारण पहचान करने में परेशानी सामने आ रही थी। इसलिए एआई की मदद से उसका चेहरा साफ करके उसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। हालांकि इन प्रयासों के चौबीस घंटा बीतने के बावजूद उसको पहचानने वाला कोई सामने नहीं आया है।
गले और चेहरे पर धारदार हथियार से किया वार
जानकारी के अनुसार बीएचईएल स्पोर्टस क्लब (BHEL Sports Club) में 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों ने पिछले हिस्से में स्थित झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव देखा था। मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंच गई थी। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच में दिख रही है। मृतक सांवला है और उसने नीले सफेद चेक रंग की शर्ट के उपर जैकेट पहन रखी है। जैकेट में गूची लिखा है। वहीं नीचे नेवी ब्लू कलर का पेंट उसने पहन रखा है। मृतक काले नीले रंग के जूते व सिल्वर रंग जैसे मोजे पहने है। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का दिख रहा है। मृतक के गले और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से कई वार हुए है। सिर पर पांच जगहों पर अंदरूनी चोट भी लगी है। जिस जगह पर लाश मिली है, वह क्लब का पिछला हिस्सा है। इस इलाके के पास शक्ति नगर, साकेत नगर (Saket Nagar) से आना—जाना ज्यादा होता है। पुलिस को घटना स्थल से कोई हथियार नहीं मिला है। इस कारण पुलिस को संभावना है कि हत्या की वारदात किसी अन्य स्थान पर अंजाम दी गई है। शहर के सभी थानों को फोटो और अन्य जानकारी साझा की गई है। इसके अलावा गोविंदपुरा थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हत्या से जुड़े सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।