Bhopal News: टक्कर लगने के बाद बाइक से गिरे व्यक्ति के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ा

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह मामले (Bhopal News) बिलखिरिया और शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के हैं। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी टक्कर
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार राकेश भार्गव पिता भगवान दास भार्गव उम्र 50 साल खजूरी कला स्थित पिरिया मोहल्ला में रहते थे। वे नर्मदापुरम रोड पर एक वाहन के शोरूम में नौकरी करते थे। 01 मार्च की दोपहर लगभग दो बजे वे अपने दो पहिया वाहन से पटेल नगर (Patel Nagar) होते हुए घर जा रहे थे। तभी पेंडुलम होटल (Pendulum Hotel) के पास तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने वाहन में टक्कर मार दी। जिस कारण राकेश भार्गव (Rakesh Bhargav) सड़क पर गिरे और उसी ट्रक ने उनका सिर कुचल दिया। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर वाहन चालक ट्रक को लावारिस छोड़कर मौके से भाग गया। बिलखिरिया पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि जब दुर्घटना हुई तब मृतक ने हेलमेट पहनने की बजाय अपनी बाइक (Bike) पर उसे लटका रखा था। यदि हेलमेट पहना होता तो जनहानि नहीं होती।
लोडिंग वाहन ने छात्र को मारी टक्कर
इधर, शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) इलाके में मोपेड सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना 21 फरवरी की सुबह पांच बजे लाल टंकी के पास हुई थी। हादसे में अब्दुल्ला पिता फैजान उम्र 18 साल बुरी तरह से जख्मी था। घटना के वक्त उसके साथ मोपेड पर दोस्त अयान भी था। दोनों नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। अब्दुल्ला (Abdullah) का पहले हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चला। वहां उसे आराम नहीं मिला तो परिजन भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले गए। यहां इलाज के दौरान 02 मार्च को उसकी मौत हो गई। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर लिया है। थाना पुलिस ने इस मामले में घटना के बाद दोस्त के बयानों के आधार पर लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसके बारे में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच एएसआई रमाकांत खरे (ASI Ramakant Khare) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।