Bhopal Murder News: नाबालिग के सामने मामा को चाकू घोंपा

Share

Bhopal Murder News: नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग भांजे के सामने एक व्यक्ति को सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में तीन मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं।

तंज कसने को लेकर हुआ था विवाद

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पवन गवई पिता काढू़ गवई उम्र 28 साल महाराष्ट्र (Maharashtra) के नादूरा जिले में स्थित ग्राम मल्लापुर में रहते थे। यहां मिसरोद स्थित भाभा कॉलेज (Bhabha College) के पास संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती में उनकी बहन माया अन्तोले (Maya Antole) पति प्रकाश अन्तोले रहती हैं। पवन गवई (Pawan Gawai) 14 फरवरी को ही अपनी बहन से मुलाकात करने के लिए आया था। वह अपने नाबालिग भांजे को लेकर 15 फरवरी की शाम छह बजे घर के पास स्थित दुकान पर पहुंचे थे। यहां आरोपी बबलू रिचारिया पिता मुन्नालाल रिचारिया उम्र 24 साल पहले से खड़ा था। वह नाबालिग भांजे को देखकर उसके मामा पर तंज कसा कि सारे महाराष्ट्रीयन यहां जमा हो रहे हैं। ऐसा बोलने पर पवन गवई ने विरोध जताते हुए बबलू रिचारिया (Bablu Richariya) से झूम गया। मामा ने आवेश में आकर एक तमाचा मारा। जिसके बाद आरोपी ने चाकू (Knife) निकाला और सीधे सीने में घोंप दिया। उसे नाजुक हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले जाया गया। जहां उसको इलाज करने के पूर्व चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम करने के बाद हत्या का प्रकरण 73/26 15—16 फरवरी की दरमियानी रात दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बबलू रिचारिया को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी 2020, 2021 और 2022 में मारपीट के प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीएचक्यू के रिटायर्ड हवलदार का बेटा लापता

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!