Bhopal News: शादी से लौटते वक्त पेड़ से टकराई थी कार जिसमें सवार था जख्मी, चालक के खिलाफ है दर्ज है प्रकरण

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह आल्टो कार में सवार था जो दो दिन पहले पेड़ से टकरा गई थी। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में हुआ था। कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
आल्टो कार से सीहोर गए थे
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार सुनील नायक पिता सदाराम नायक उम्र 18 साल रायसेन (Raisen) जिले के उमरावगंज थाना क्षेत्र स्थित सतकुंडा गांव में रहते थे। वह 10 फरवरी को आल्टो कार (Alto car) में सवार होकर सीहोर गए थे। वहां से लौटते वक्त 10—11 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे कार मुबारकपुर (Mubarakpur) के पास पेड़ से टकरा गई थी। कार में सुनील नायक (Sunil Nayak) के अलावा मनोज, भोला, प्रीतम और संजू भी सवार थे। सुनील नायक को पहले समृद्धि फिर वहां से अरनव अस्पताल (Arnav Hospital) ले जाया गया था। जबकि अन्य घायलों को बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) समेत अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार को मनोज चला रहे थे। पुलिस ने मनोज के खिलाफ दुर्घटना का प्रकरण भी दर्ज किया था। इलाज के दौरान 13 फरवरी की रात सुनील नायक की मौत हो गई। हादसे में जख्मी भोला की भी हालत नाजुक हैं। परवलिया सड़क पुलिस ने मर्ग 03/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पता चला है कि मनोज को भी चोटें आई है। वह भी प्रायवेट अस्पताल में भर्ती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।