Bhopal News: अस्पताल में पहुंची पुलिस ने जेब तलाशा तो सुसाइड नोट मिला, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। ऑन लाइन जुए की लत से कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बिलखिरिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली थी। वहां पुलिस ने जेब में तलाशी ली तो सुसाइड नोट में उक्त कारण पता चले हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार प्रवीण कुमार अहिरवार पिता रेवाराम अहिरवार उम्र 32 साल आदमपुर छावनी में रहते थे। वे निजी काम करते थे। परिजन 01 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे फांसी के फंदे से उतारकर पटेल नगर (Patel Nagar) स्थित गायत्री अस्पताल (Gayatri Hospital) पहुंचे थे। यहां चिकित्सकों ने प्रवीण कुमार अहिरवार (Praveen Kumar Ahirwar) को चेक किया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जिसकी खबर बिलखिरिया थाना पुलिस को दी गई। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रवीण कुमार अहिरवा ने माता-पिता से माफी मांगते हुए कर्ज का खुलासा सुसाइड नोट में किया है। पुलिस का कहना है कि उसके मोबाइल (Mobile) को जांच के लिए जब्त किया गया है। जिसकी सायबर क्राइम (Cyber Crime) से रिपोर्ट ली जाएगी। जिसके बाद यह पता चल सकेगा कि वह किन प्लेटफॉर्म में जुआ खेल रहा था। सायबर क्राइम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच के बिंदु तय आगे तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।