Bhopal News: बाइक सवार से सोने की चेन झपटी

Share

Bhopal News: नशे की हालत का फायदा उठाकर मोपेड सवार तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। मोपेड सवार तीन झपटमारों ने एक व्यक्ति से उसके सोने की चेन झपट ली। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई है। सोने की चेन की कीमत पुलिस ने 40 हजार रुपए बताई है।

नशे में होने का उठाया फायदा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार वारदात 26 अक्टूबर की रात लगभग सवा आठ बजे हुई थी। पीड़ित नशे में होने के कारण उस दिन थाने में नहीं आ सका था। झपटमारी की घटना अंजली विहार कॉलोनी (Anjali Vihar Colony) में हुई थी। थाने में शिकायत प्रशांत विमल (Prashant Vimal) पिता योगेंद्र विमल उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह यूनिक कैंपस (Unique Campus) में रहता है और प्रायवेट जॉब करता है। उसने बताया कि आरोपी मोपेड स्कूटी पर सवार थे। उनकी संख्या तीन थी जिन्होंने नशे में होने का फायदा उठाकर उससे सोने की चेन छीनकर भाग गए। बागसेवनिया थाना पुलिस ने इस मामले में 28 अक्टूबर की शाम झपटमारी का प्रकरण 629/25 दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
Don`t copy text!