Bhopal News: युवती को देखकर उसके सामने पूरे कपड़े उतार देता था, मां चाहती थी कि वह उससे शादी कर ले, रिश्तेदार की शर्मनाक करतूत पर प्रकरण दर्ज

भोपाल। यौन हिंसा से ग्रसित व्यक्ति कुछ भी करने में गुरेज नहीं करता। उसे वह अपना अधिकार समझकर गंदी हरकतें करता है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। यहां थाने में एक युवती पहुंची। उसने जो कहानी पुलिस को बताई तो अधिकारियों को भी शर्म आ गई। फिलहाल पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मनचले के साथ उसकी मां को भी आरोपी बनाया है।
अपने शरीर का अंग प्रदर्शन करके करता था परेशान
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 19 साल है। वह मुस्लिम समाज से आती है। वह गौतम नगर थाना क्षेत्र में ही रहती है। पीड़िता ने दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोपी उसके ताउ का बेटा है। वह जब भी उसे देखता तो अपने कपड़े उसके सामने उतार देता था। इसके बाद वह अपने शरीर का अंग प्रदर्शन करके उसको चिढ़ाता था। यह बात उसने ताई को भी बताई। तब उसका कहना था कि वह उसके साथ शादी कर ले फिर ऐसा करना वह छोड़ देगा। पीड़िता ने यह बातें परिजनों को भी बताई। जिसके बाद मां—बेटे को उन्होंने भी समझाया था। इसी बात को लेकर मनचले की मां और उसके भाई ने मिलकर 18 अगस्त को उसके घर पहुंच गए। वह उनके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने आरोपी मनचले, उसकी मां और मामा के खिलाफ प्रकरण 436/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।