Bhopal Fraud News: निवेश के झांसे मे आकर कारोबारी से एक लाख 60 हजार रुपए की जालसाजी

Share

Bhopal Fraud News: व्हाट्स एप फिर टेलीग्राम के वीवीआईपी ग्रुप में जोड़कर जालसाजों ने दिया था झांसा

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। निवेश में फायदा मिलने के लालच में एक कारोबारी ने एक लाख, 60 हजार रुपए गंवा दिए। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगी थी। जिसके बाद जीरो पर प्रकरण दर्ज करके केस डायरी पिपलानी थाने को भेजी गई है।

निवेश में मुनाफे का दिया लाालच

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार जगजीत सिंह पिता स्वर्गीय वीर सिंह उम्र 50 साल जेके रोड के नजदीक कर्मवीर नगर (Karmveer Nagar) में रहते हैं। उनका गैस उपकरणों के निर्माण से संबंधित कारोबार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार लिंक क्लिक की थी। जिसके बाद जगजीत सिंह (Jagjeet Singh) के पास व्हाट्स एप पर एक लिंक आई थी। इसमें निवेश करने पर मुनाफा होने का लालच दिया था। उन्होंने पहली बार 15 जनवरी को पहले दो हजार रुपए निवेश किए। जिसमें उन्हें 1900 रुपए का फायदा हुआ। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम (Telegram) में एक वीवीआईपी (VVIP) ग्राहकों के समूह बताकर जोड़ा गया। वहां भी उन्हें मुनाफा मिला था। यह देखते हुए उन्होंने इसके बाद लालच में आकर तीन किस्त में एक लाख, 59 हजार, चार सौ रुपए का निवेश कर दिया। भारी रकम जमा करने के बाद आरोपियों ने अपने सारे नंबर बंद कर लिए। जगजीत सिंह ने तुरंत 1930 हेल्प लाइन में मदद मांगी। जिसके बाद उनकी जीरो पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। यह प्रकरण 10 फरवरी को पिपलानी थाने में कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 85/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हवलदार हरिकृष्ण बैरागी (HC Harikrishna Bairagi) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी पीड़ित के विस्तृत बयान दर्ज करना बाकी है। जिससे यह पता चल सकेगा कि जालसाजों के किन खातों पर पैसा ट्रांसफर हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: लापता पुलिस कांस्टेबल की कहानी ने अफसरों की नींद उड़ाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!