Bhopal News: फर्नीचर कारोबारी और उनके भांजे को लोहे के पाइप से पीटा

Share

Bhopal News: लोहे का पाइप कान और आंख के पास लगने से बुरी तरह चोटिल, मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फर्नीचर कारोबारी और उनके भांजे पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। पाइप का वार कारोबारी के कान के पास और भांजे की आंख के पास लगा है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आंख के नजदीक लगा वार

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद हबीब उम्र 25 साल आरिफ नगर (Arif Nagar) स्थित तेरह नंबर की गली में रहते हैं। उनका बुधवारा (Budhwara) में फर्नीचर का काम हैं। मोहम्मद आसिफ (Mohammed Asif) ने पुलिस को बताया कि उनके भांजे फरजान का 02 मार्च को इब्राहिमपुरा (Ibrahimpura) इलाके में बिट्टू के साथ विवाद हुआ था। परिवार ने उस वक्त समझाईश देकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन, अगले दिन रात साढ़े दस बजे जब मोहम्मद आसिफ और भांजा फरजान जब बाजार जा रहे थे तब बिट्टू उसी पुराने विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने लोहे का पाइप उठाकर मोहम्मद आसिफ को मारा। बचने के लिए नीचे झुके तो उनके कनपटी पर उसका किनारा लगते हुए फरजान (Farzan) के बाएं आंख के नजदीक जाकर लगा। हमले में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। मारपीट में बिट्टू के अलावा उसका भाई फाजिल भी शामिल था। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में 04 मार्च को सामान्य धाराओं में मारपीट का प्रकरण 101/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Prisoners Death: कैंसर से पीड़ित महिला बंदी की अस्पताल में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!