Bhopal Fraud News: बिजली बिल के आईवीआरएस नंबर सुधारने के नाम पर कर्मचारी बनकर जालसाजों ने किया था कॉल

भोपाल। वयोवृद्ध एक व्यक्ति को बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने बातों में उलझाया। उन्हें सिर्फ बारह रुपए का भुगतान करने पर आईवीआरएस नंबर सुधरने का झांसा दिया गया था। यह घटना भोपाला (Bhopal Fraud News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद जालसाजों की भेजी गई लिंक को क्लिक करते ही तीन किस्त में खाते से 90 हजार रुपए निकल गए।
आईवीआरएस नंबर सुधारने के नाम पर ठगा
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 25 सितंबर, 2025 को हुई थी। इस घटना की शिकायत राष्ट्रीय हेल्प लाइन में दर्ज कराई थी। थाने में शिकायत हृदयानंद राव पिता पिता स्वर्गीय राधाकृष्ण राव उम्र 72 साल ने दर्ज कराई है। वे श्रीराम कॉलोनी (Shriram Colony) में रहते हैं। वे सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी भी है। हृदयानंद राव (Hridyananda Rao) ने पुलिस को बताया कि उनके पास घटना वाले दिन फोन करने वाले ने बताया कि वह बिजली कंपनी (Electricity Company) के दफ्तर से बोल रहा है। उनसे आईवीआरएस नंबर (IVRS Number) सुधारने के नाम पर ऑनलाइन 12 रुपए जमा करने के लिए बोला गया। जिसके बाद उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 90 हजार 711 रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद आरोपियों के नंबर पर उन्होंने संपर्क भी किया जो बंद था। वहीं बिजली विभाग के हेल्प लाइन में भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। वहां भी उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली। उन्होंने बैंक की सहायक प्रबंधक नेहा जैन (Neha Jain) को भी कॉल करके मदद मांगनी चाही थी। लेकिन, कहीं से भी उन्हें मदद नहीं मिली। इस फर्जीवाड़े में पांच महीने बाद जालसाजी का प्रकरण 98/26 दर्ज किया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।