Bhopal News: गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने बा​थरुम में की खुदकुशी

Share

 Bhopal News: एमबीबीएस के पहले सेमेस्टर का पेपर बिगड़ने से चल रही थी तनाव में, शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। अभी आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। प्राथमिक जांच में प्रथम सेमेस्टर के पेपर बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। जिसके संबंध में पुलिस के अधिकारी तस्दीक करने में जुटे हैं। इधर, जूनियर डॉक्टर की मौत की खबर मिलकर पीएम कक्ष के बाहर दर्जनों छात्र जमा हो गए थे।

पेपर बिगड़ने से तनाव में थी

जानकारी के अनुसार रोशनी कुलेश पिता बंतर सिंह कुलेश उम्र 19 साल आलीराजपुर (Alirajpur) जिला की रहने वाली थी। उसका इसी साल एमबीबीएस (MBBs) में चयन हुआ था। जिसके बाद उसने गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) में दाखिला लिया। रोशनी कुलेश (Roshni Kulesh)  कोहेफिजा (Kohefiza)  स्थित बीडीए कॉलोनी में किराए से रहती थी। उसके साथ जीएमसी (GMC) की ही एक अन्य छात्रा वैष्णवी मंडलोई (Vaishnavi Mandloi) भी साथ रहती थी। गांधी मेडि​कल कॉलेज के प्रथम वर्ष के पेपर 28 जनवरी को ही समाप्त हुए थे। जिसके बाद रोशनी कुलेश अपने घर माता—पिता से मिलने चली गई थी। वहां से दो दिन पहले ही वह लौटी थी। 09 फरवरी की रात अपने पेपर बिगड़ने को लेकर वह भारी तनाव में थी। उसके परिणाम भी आने वाले हैं। हालांकि रुममैट वैष्णवी मंडलोई ने उसे काफी समझाया और रात को उसे सुला दिया। 10 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे वैष्णवी मंडलोई उठी तो उसे बिस्तर पर रोशनी कुलेश दिखाई नहीं दी।सहेली ने आस—पास आवाज लगाकर काफी पुकारा। उसने मकान मालिक को भी बताया कि वह दिखाई नहीं दे रही। तलाशते हुए बाथरुम में पहुंची तो वह भीतर से बंद था। उसने आवाज भी लगाई लेकिन बाथरुम में भी किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसलिए रुम मैट ने बाल्टी को उल्टा करके चढ़ने के बाद रोशनदान से झांका तो उसे दो पैर दिखाई दिए। उसकी चीख के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोग भी निकल आए। उसे आनन—फानन में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। मामले की जांच एएसआई शोभाराम वर्मा (ASI Shobharam Verma) करने पहुंचे थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बाथरुम में एक बॉटल मिली है वह फिनायल अथवा एसिड की है यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस टीम ने घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल को बुलाया है। कोहेफिजा थाना पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए एमबीबीएस छात्रा का मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   बुर्के में आईं शातिर महिलाएं, 12 लाख के जेवर ले उड़ी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!