Bhopal News: स्काई लार्क होटल में स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने पेशेंट से किया बलात्कार

Share

Bhopal News: राजधानी के डॉक्टर से परामर्श लेने के बहाने बुलाकर होटल में दिया वारदात को अंजाम, दवा के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ग्वालियर के स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने शादीशुदा महिला मरीज के साथ एमपी नगर स्थित होटल स्काई लार्क के कमरे में ज्यादती की। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस कर रही है। ऐसा करने से पहले महिला को आरोपी डॉक्टर ने नशीला पदार्थ दिया था। एमपी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके होटल प्रबंधन से घटना वाले दिन का रिकॉर्ड मांगा है।

महिला को बेसुध कर घटना को अंजाम दिया

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है जो कि ग्वालियर (Gwalior) जिले की रहने वाली है। उसे चर्म रोग है जिस कारण ग्वालियर के गोविंदपुरी पुलिस चौकी के पास स्थित स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमरीश सेंगर (Dr Amrish Sengar) के यहां उसका लंबे अरसे से इलाज चल रहा था। उसको कोई आराम नहीं मिल रहा था। इसलिए आरोपी डॉक्टर ने झांसा दिया कि उसे भोपाल में डॉक्टर कलारा (Dr Kalara) के पास ले जाएगा। इसके लिए डॉक्टर कलारा से समय लेने के लिए वह साथ में चलेगा। यह बोलकर आरोपी चिकित्सक 14 फरवरी को भोपाल में होटल स्काई लार्क (Hotel Sky Lark) में लेकर आया। डॉक्टर ने एक ही रूम बुक किया था। जिसका उन्होंने विरोध भी किया। डॉक्टर ने कहा वह सोफे पर सो जाएगा। इसके बाद वह होटल से डॉक्टर कलारा का समय लेने चला गया। इस दौरान महिला ने पति को सारी बात मैसेज करके बता दी थी। एक घण्टे बाद वापस पहुंचा और सुबह होने पर चेकअप होने की बात बताई। उन्होंने रात साढ़े नो बजे खाना खाया। इसके बाद डॉक्टर सेंगर ने पीड़िता को दवा दी थी। उसका सेवन करते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान डॉक्टर अमरीश सेंगर ने उसके साथ ज्यादती की। पति के भोपाल पहुंचने पर थाने में शिकायत करना चाहा। लेकिन तबियत खराब होने के कारण वापस ग्वालियर चली गई। वहां से लौटकर पीड़िता ने 17 फरवरी को एफआईआर 42/26 दर्ज कराई है। फिलहाल एमपी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार बनीं मुस्लिम महिला 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!