Bhopal News: पारदी समाज की लड़की से मुस्लिम लड़के ने किया था प्रेम विवाह , इसी विवाद को लेकर मचा बवाल थाने पहुंचा

भोपाल। हिंदू-मुस्लिम दो गुटों के बीच लाठी-डंडे जमकर चले। मामला हिंदू-मुस्लिम होने के चलते भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस मारपीट का दर्ज कर लिया है। विवाद की असली वजह पारदी समाज की युवती के साथ मुस्लिम लड़के के दूसरा विवाह करना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की टीम घटना स्थल के आसपास निगरानी कर रही है।
लव जिहाद का लगाया आरोप
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अर्जुन वार्ड (Arjun Ward) गांधी नगर में 45 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति रहता है। वह ड्रायवरी का काम करता है। उसने दस साल पहले पारदी समाज की एक युवती के साथ लव मैरिज की थी।। वह पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद उसने पारदी समाज की युवती से प्रेम विवाह किया तो लोग नाराज थे। युवती को उसने गौंड बस्ती में मकान बनाकर रखा है। वह अर्जुन वार्ड में पहली पत्नी के साथ रहता है। घटना 21 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे पारदी मोहल्ला मेें हुई। उसको पारदी समाज की महिला, उसके बेटे और पति ने रोक लिया। उससे बातचीत के बहाने रोककर लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। इधर, पारदी समाज की 50 वर्षीय महिला का कहना था कि आरोपी ने लव जिहाद किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि विवाद पैसों को लेकर हुआ है। महिला पहले से पूर्व में हुए हादसे में जख्मी होने के कारण हाथ में उसे रॉड लगा है। उसी हाथ में आरोपी ने डंडा मारकर उसको जख्मी कर दिया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस 327—328/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।