Bhopal News: बिल्डर की मिक्चर मशीन चोरी

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे में आए दो संधिग्ध, ऑटो से की चोरी

Bhopal News
ऐशबाग थाना, भोपाल शहर— फाइल फोटो

भोपाल। बिल्डर की कंक्रीट मिक्सर मशीन को चोर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही है। वारदात करने के लिए चोर ऑटो अपने साथ लेकर आए थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो चोर

ऐशबाग (Aishbag)  थाना पुलिस के अनुसार सुशील कुमार बाजपेयी पिता सरल कुमार बाजपेयी उम्र 59 साल प्रभात चौराहा के नजदीक पिंक टॉवर के पास रहते हैं। सुशील कुमार बाजपेयी (Sushil Kumar Vajpai) पेशे से बिल्डर भी है। उनकी 10 साल पुरानी कंक्रीट मिक्सर (Mixer Machine) मशीन दफ्तर के पास रखी थी। उन्होंने 14 फरवरी की शाम करीब छह बजे गायब मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में जाकर देखा तो दो चोर 10 फरवरी की सुबह साढे चार बजे उसे ले जाते हुए दिखे। आरोपी हरे रंग के ऑटो को अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने मिक्सर मशीन को ऑटो (Auto) के पीछे बांधा और घसीटकर अशोका गार्डन (Ashoka Garden) की तरफ ले गए। सुशील कुमार बाजपेयी ने पुलिस थाने में 17 फरवरी को चोरी का प्रकरण 57/26 दर्ज कराया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया बलात्कार 
Don`t copy text!