Bhopal News: एक महीना पूर्व ही हुई थी शादी, जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसका पता लगा रही पुलिस

भोपाल। भोपाल नगर निगम के कचरा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी एक महीना पूर्व ही शादी हुई थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर पता नहीं चला है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिवार का इकलौता बेटा था
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार शुभांकर गौर पिता सदन गौर उम्र 26 साल मूलत: बैतूल (Betul) जिले का रहने वाला था। यहां अवधपुरी (Awadhpuri) स्थित बीडीए कॉलोनी (BDA Colony) में शुभांकर गौर (Shubhankar Gaur) रहता था। वह प्रायवेट नौकरी करता था। सड़क दुर्घटना 22 फरवरी की शाम लगभग सात बजे हुई थी। शुभांकर गौर बाइक (Bike) से दानापानी रेस्टोरेंट (Danapani Restaurant) से बावडिया ब्रिज की तरफ जा रहा था। तभी उसे नगर निगम (Nagar Nigam) के कचरा वाहन ने टक्कर मार दी थी। स्थानीय नागरिकों की मदद से उसे जयप्रकाश अस्पताल (JP Hospital) पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। मामले की जांच एएसआई रमेश शर्मा (ASI Ramesh Sharma) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक महीना पूर्व ही शादी हुई है। 23 फरवरी की दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद परिवार शव को बैतूल जिले में ले गए। इधर, शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 07/26 कायम कर लिया है। जिसकी पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।