Bhopal Crime : दो नाबालिग लड़कियों से बंधक बनाकर बलात्कार

Share

आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, रातभर बंधक बनाकर रखा

Minor Girl Raped
सांकेतिक फोटो

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म (Minor Girls Raped) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़कियों का अपहरण कर उनके साथ बलात्कार किया गया। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने पीड़िताओं को रातभर बंधक बनाकर रखा। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। उनकी उम्र 17 वर्ष है। वहीं दूसरा आरोपी 19 साल का है। बड़ी बात ये भी है कि भोपाल में लॉकडाउन लगा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, लेकिन फिर भी बलात्कार की घटना हो गई।

आरोपियों से मिलने गई थीं लड़कियां

घटना कोलार इलाके की है। कोलार थाने की सब इंस्पेक्टर अंजना धुर्वे (SI Anjana Dhurve) ने मीडिया को बताया कि 26 जुलाई को आरोपियों ने नाबालिगों का अपहरण किया था। आरोपियों ने लड़कियों को मिलने बुलाया था। लड़कियां अमरनाथ कॉलोनी में उनसे मिलने गई थी। एक लड़की की उम्र 14 साल और दूसरी की उम्र महज 16 साल है।

एसआई धुर्वे ने बताया कि आरोपियों ने मिलने आई लड़कियों का अपहरण कर लिया। जिसके बाद उन्हें ब्रिज के पास निर्माणाधीन साइट पर ले गए। जहां रातभर में उन्हें बंधक बनाकर रखा। इस दौरान दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया।

रातभर घर नहीं लौटी

शाम को घर से निकली लड़कियां जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंता में पड़ गए। परिजन रातभर में उनकी तलाश करते रहे। सुबह किसी तरह पीड़िताएं, आरोपियों के चंगुल से छूटने में कामयाब हो गई और घर लौटी। जिसके बाद मंगलवार शाम को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़िताओं के परिजन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलार थाना पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:   MP Mantralaya Burning News: पांच घंटे तक दिल्ली—भोपाल में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ेंः 17 साल की लड़की से 6 दरिंदों ने किया बलात्कार, दोस्त से मिलने पहुंची थी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!