Jharkhand Rape: Election Duty में तैनात जवान ने किया महिला से बलात्कार

Share

जवान के साथ गांव के युवक ने भी दरिंदगी को अंजाम दिया, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Jharakhand Gang Rape
संकेतिक चित्र

रांची। झारखंड (Jharkhand Crime) में चुनाव (Election) का अगला चरण शुरू हो गया है। इस चुनाव को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने एक जवान की ड्यूटी पश्चिमी सिंहभूमि में लगाई थी। वहां चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान महिला के घर घुस गया। उस पर आरोप है कि उसने एक अन्य ग्रामीण के साथ मिलकर महिला का बलात्कार (#Jharkhand Rape) किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना पश्चिमी सिंहभूमि जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र की है। यहां दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जवानों की ड्यूटी लगी है। उनमें से एक जवान ने गांव की एक आदिवासी महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। महिला का आरोप हैै रात 11 बजे जवान राजेंद्र सिंह मीणा और गांव का ही एक युवक कुलवंत महतो के साथ उसके घर में घुस गया। दोनों शराब के नशे में थे। दोनों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी—बारी से बलात्कार(Jharkhand Gang Rape) किया था।

आरोपी जवान ने घटना के समय महिला के शरीर पर दांतों से काटा भी लिया था। महिला ने इस बात का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के बाद घर जाकर सबूत भी जुटा लिए हैं। पुलिस ने महिला को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं बलात्कार के दोनों आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Ranchi Law Student की छात्रा से 12 लोगों ने किया Gang Rape 
Don`t copy text!