Delhi Crime : बेखौफ बदमाशों का कहर, एसआई को कैची घोंपकर मार डाला

Share

दिल्ली में बढ़ते अपराधों ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

मृतक एसआई राजकुमार

नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध (Delhi Crime) लगातार बढ़ते ही जा रहे है। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि वो पुलिस अधिकारियों को ही निशाना बनाने लगे है। रविवार रात एक बदमाश ने सब-इंस्पेक्टर की सरेआम हत्या कर दी। एसआई राजकुमार खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कैची मारकर उनकी हत्या कर दी।

घटना कस्तूरबा नगर की है। जहां रहने वाले एसआई राजकुमार रविवार शाम ड्यूटी करके घर लौटे थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वे रोज खाना खाने के बाद टहलने जाते थे। लिहाजा रविवार रात करीब 9.30 बजे भी वे घर से बाहर निकले थे।

बताया जा रहा है कि राजकुमार के घर के पीछे वाली गली में बदमाश भूरी ने उन्हें घेर लिया। भूरी ने राजकुमार पर हमला कर दिया। वो उन्हें मारने लगा। इसी दौरान भूरी ने एक डॉक्टर की क्लीनिक से कैची उठाई और राजकुमार के गले में घोंप दी। जिसके बाद वो भाग निकला।

आरोपी भूरी

घायल अवस्था में भी राजकुमार ने हार नहीं मानी वे भूरी के खिलाफ शिकायत करने थाने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही वे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक न्यूज एजेंसी को राजकुमार की पत्नी शशि बाला ने बताया कि उनकी हत्या नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों ने की है। तस्कर करीब 15 दिन से उनकी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। कस्तूरबा नगर इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा धंधा चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने भूरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Rahul Gandhi Tweet: आरएसएस को अब संघ परिवार नहीं बोलेंगे राहुल

दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को ही एक गैंगवार की घटना भी सामने आई। द्वारका नगर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने रंजिश के चलते एक बदमाश पर 17 गोलियां चलाई। पूरी खबर पढ़ने और गैंगवार का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Don`t copy text!