Delhi News: भारत—चीन सीमा के नजदीक से फिर दो व्यक्ति लापता

Share

Delhi News: सर्चिंग में जुटी भारतीय सेना और पुलिस की टीम, चीन की पीएलए आर्मी पर जताया जा रहा शक

Delhi News
भरोसा कायम रखने वाली वेबसाइट

दिल्ली। चीन सीमा के नजदीक भारत के साथ रिश्ते सामान्य नहीं हैं। इस बात की जानकारी विदेश सचिव पिछले दिनों अरिंदम बागची भी दे चुके हैं। अब अरूणाचल प्रदेश का एक समाचार सैन्य गुप्तचर एजेंसी को मिला है। खबर है कि भारत—चीन सीमा (Delhi News) से दो व्यक्ति लापता है। दोनों की थाने में गुमशुदगी दर्ज है। लेकिन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य चीन की सेना की हरकत की तरफ इशारा कर रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दिल्ली में पहुंचने के बाद मैदान में सेना और पुलिस की टीम ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है।

इससे पहले भी कई हुए लापता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 9 अक्टूबर को हुई थी। दोनों लापता व्यक्ति जड़ी—बूटी के लिए सीमा के नजदीक जंगल गए थे। जिसके बाद वे लापता है। उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में युवक के लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। इसी तरह का मामला जनवरी में सामने आया था। यहां से मिराम (Miram) नाम का युवक लापता हुआ था। जिसके बाद भारतीय सेना ने चीनी अधिकारियों से इस मसले पर बात की। पहले तो चीन ने युवक के अपहरण की बात खारिज कर दी थी। लेकिन बाद में चीनी सेना की ओर से बताया गया कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक मिल गया है। भारत की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद चीन ने युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया था।
यह भी पढ़ें:   Farmer Tractor Rally: लाल किले की घटना से गुस्साए नेताओं में पड़़ी फूट
Don`t copy text!