Loot : वॉक पर जा रही महिला पर हमला, गले की चेन लूट ले गए बदमाश

Share

सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस जांच में जुटी

महिला से चेन छीनता बदमाश

नई दिल्ली। राजधानी के इंद्रपुरी इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वो दिन-दहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे है। घटना सोमवार की है जिसके सीसीटीवी फुटेज आज सामने आए है। वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे कि किस तरह बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि बदमाशों को किसी बात का डर नहीं है। वो घात लगाकर महिलाओं को निशाना बना रहे है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते है कि एक लाल टी-शर्ट पहनी महिला मार्निंग वॉक पर जा रहीं है। उसके बगल से एक बाइक गुजरती है। बाइक सवार दो युवक आगे जाकर रुक जाते है। जिसके बाद एक युवक बाइक से उतरता है और महिला पर हमला कर देता है। बदमाश महिला के गले की चेन छीनने की कोशिश करता है। महिला चेन को बचाने की कोशिश करती है। इस दौरान छीना-झपटी में वो गिर जाती है। लेकिन बदमाश अपनी कोशिशें जारी रहता है। वो महिला पर वार भी करता है जिससे उसकी पकड़ ढ़ीली हो जाती है और वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता है। चेन लूटते ही बदमाश बाइक पर बैठता है और वो फरार हो जाते है।


घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंद्रपुरी इलाके में सनसनी फैल गई है। रहवासियों का कहना है कि आए दिन ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बेखौफ बदमाश सरेआम लूट-पाट कर रहे है। इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। अब बदमाशों की नए सिरे से तलाश की जा रहीं है।

यह भी पढ़ें:   Article 370: जम्मू—कश्मीर में पहली बार रणवीर पैनल कोड की बजाय आईपीसी लगेगी

लेकिन वीडियो में दिख रहे बदमाशों के हौंसले बताते है कि पुलिस का डर खत्म हो चुका है। वो दिन-दहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से नहीं कतराते।

 

Don`t copy text!