Gang war : दिल्ली में दिन-दहाड़े बदमाशों ने चलाईं 17 गोलियां, पुलिस के एक फायर में मारा गया बदमाश

Share

दो गैंग की लड़ाई में पुलिस की एंट्री, मारा गया एक बदमाश

कार के शीशे पर गोलियां के 11 निशान

नई दिल्ली। दिल्ली में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटनाएं आम होती जा रहीं है। रविवार को एक बार फिर एक शख्स को सरेआम गोलियां मारी दी गई। पुलिस का कहना है कि ये गैंगवार (Gang war) की घटना है। लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। दिल्ली के द्वारका मोड मेट्रो स्टेशन के नीच व्यस्थ सड़क पर दोपहर 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया।

ग्रे कलर की कार में सवार बदमाशों ने एक सफेद रंग की कार को रोका और धड़ाधड़ गोलियां दागना शुरु कर दी। इस दौरान 15 फायर किए गए। गोलियों के 11 निशान सफेद कार के शीशे पर साफ देखे जा सकते है। सफेद कार में सवार शख्स की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बदमाश भी मारा गया।

YouTube player

इस घटना में मारा गया बदमाश पुलिस की गोली का शिकार हुआ। पूरी घटना में पुलिस की एंट्री रहस्यमय तरीके से हुई। जब बदमाश सफेद कार में सवार व्यक्ति पर गोलियां दाग रहे थे। तो पास खड़ी पीसीआर वैन से पुलिसकर्मियों ने उन्हें ललकारा था। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस को टारगेट करने की कोशिश की।

पुलिस कांस्टेबल नरेश ने बहादुरी दिखाते हुए जवाबी फायर किए। जिसमें एक बदमाश मारा गया। नरेश ने आधुनिक बंदूक एमपी-5 गन से बदमाश को मार गिराया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी कांस्टेबल नरेश की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार नरेश को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की सिफारिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Delhi Doctor Suicide Case : आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक जिस शख्स की कार में मौत हुई उसका नाम प्रवीण गहलोत था और वो नवादा इलाके का रहने वाला एक नामी अपराधी था। वहीं प्रवीण को गोली मारने वाले शख्स का नाम विकास दलाल है। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी में विकास का नाम भी बड़े अपराधियों में आता है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे बदमाशों ने दिन-दहाड़े मौत का खेल खेला।

Don`t copy text!