कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, शाम 5 बजे टीवी चैनल पर थे लाइव

Share

अचानक बिगड़ी तबियत, वायरल हो रहा आखिरी डिबेट का वीडियो

Rajiv Tyagi
राजीव त्यागी, कांग्रेस प्रवक्ता, फाइल फोटो

नई दिल्ली। टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष दमदारी से रखने वाले प्रवक्ता राजीव त्यागी (Rajiv Tyagi) का निधन हो गया है। बुधवार शाम राजीव त्यागी की अचानक तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से राजीव त्यागी की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक तबियत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया था। राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दुख जताया है। वहीं उनके साथ हमेशा डिबेट में भाजपा का पक्ष रखने वाले संबित पात्रा का ट्वीट भी आ गया है। जानकारी के मुताबिक टीवी चैनल पर चल रही डिबेट के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया कि- ”राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ.  एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त थे’’

कमलनाथ ने जताया दुख

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

भूपेश बघेल का ट्वीट

कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : गाय के साथ हैवानियत, विस्फोटक खिलाया, बुरी तरह जख्मी

संबित पात्रा का ट्वीट

विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में आजतक पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

वायरल हो रही आखिरी डिबेट

कुमार विश्वास का ट्वीट

हे गिरधारी, हे महाकाल क्या कर रहे हो? मेरे बेहद प्यारे पड़ोसी और शालीन इंसान राजीव त्यागी की मृत्यु

? ऐसे मिलनसार और मनोहर राजनीतिज्ञ को हार्ट-अटैक?अभी हफ़्ते भर पहले तो मुझे कॉल करके अपने बाग के आम भिजवाए थे राजीव ने, तय हुआ था कि जल्दी घर चाय पीने आओगे

अब बस भी कर ईश्वर

 

अमीश देवगन का ट्वीट

राजीव त्यागी के निधन पर दुख जताते हुए टीवी एंकर अमीश देवगन ने लिखा कि- ईश्वर राजीव जी की आत्मा को शांति दे । ॐ शांति

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पोस्ट से भड़की हिंसा, पुलिस फायरिंग में 3 उपद्रवियों की मौत

Don`t copy text!