मध्यप्रदेश : सिर पर सवार हुई ‘देवी’, कुल्हाड़ी से बेटे को काट डाला

Share

पति को उठाकर बोली महिला- बेटे की बलि दे दी..

Panna Murder
सांकेतिक फोटो

पन्ना। (Panna) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने 24 साल के बेटे की हत्या कर दी। महिला ने सोते वक्त बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने अपने पति को जगाकर बताया कि उसने बेटे की बलि दे दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। इससे पहले सतना जिले के मैहर से ऐसा ही मामला सामने आया था। मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे एक शख्स ने खुदकी बलि देने की कोशिश की थी। मंदिर की सीढ़ियों पर ब्लेड से खुदका गला काट लिया था।

सिर पर सवार हुई ‘देवी’

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि उस पर देवी सवार हो गई थी। घटना पन्ना जिले के कोहनी गांव की है। महिला ने गुरुवार तड़के साढ़े 4 बजे वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला का नाम सुनियाबाई है। उसने अपने 24 वर्षीय बेटे द्वारका को पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

रात में लगा जैसे देवी आ गई

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि आरोपी सुनियाबाई की उम्र करीब 50 वर्ष है। पूछताछ में सुनियाबाई ने बताया कि उसे बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसे ऐसा लगा जैसे उस पर देवी सवार हो गई है। लिहाजा उसने अपने बेटे द्वारका की ही बलि ले ली। उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के वक्त द्वारका सो रहा था।

यह भी पढ़ें:   Video में देखिए जब असली Kinnar ने नकली को दबोचा...

पति को जगाकर बताया

थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि सुनियाबाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। रामभगत नाम के ग्रामीण ने घटना की जानकारी लोगों को दी थी। वारदात के वक्त सुनियाबाई का पति सो रहा था।
बेटे की गर्दन काटने के बाद सुनियाबाई ने अपने पति को जगाया और उसे बताया कि उसने बलि दे दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ेंः मां शारदा के दरबार में शख्स ने की खुदकी बलि देने की कोशिश, काट लिया गला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!