डीएसपी की हत्या के आरोपी को पकड़कर पुलिस बोली- रिकॉर्ड में नहीं है, मार देते हैं गोली

Share

वीडियो में नजर आया पुलिसकर्मियों का गुस्सा

भोपाल। पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह ने डीएसपी गोरेलाल अहिरवार को उनके अबधपुरी स्थित घर में घुसकर गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देते ही हिमांशु मौके से भाग निकला था। घटना के वक्त डीएसपी के परिजन भी घर में थे। वे उन्हें नजदीक के एक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही राजधानी पुलिस में हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें: पीएचक्यू के डीएसपी को घर में घुसकर मारी गोली

विदिशा में पकड़ा गया आरोपी
हिमांशु की तलाश में जुटी पुलिस को विदिशा में सफलता मिली। हिमांशु सफेद रंग की अमेज कार से डीएसपी के घर पहुंचा था और उसी से फरार हुआ था। लिहाजा पुलिस भी कार की तलाश में जुट गई और विदिशा में उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को पूरी आशंका थी कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर छोड़कर भागेगा, जो सच साबित हुई। आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह की मां अर्चना सिंह साइबर सेल में हवलदार के पद पर पदस्थ है। वो नेहरू नगर में रहते है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर वो क्या वजह थी कि हिमांशु ने डीएसपी की हत्या कर दी। हिमांशु को पकड़ने के बाद पुलिसकर्मियों का गुस्सा भी सामने आया। देखें वीडियो…

YouTube video

गोली लगने से मृत जीएल अहरवाल

साथ चाय पी और मार दी गोली
हिमांशु बुधवार शाम करीब 7 बजे गोरेलाल अहिरवार के घर पहुंचा था। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। लिहाजा उसे चाय पिलाई गई। बात करते-करते उसका गोरेलाल अहिरवार से विवाद हो गया। जिसके बाद हिमांशु उठा और बाहर निकलने के लिए घर के गेट तक गया। लेकिन तभी अचानक वो वापस मुड़ा और पिस्टल निकालकर गोरेलाल को सीने में गोली मारी दी।

आराम कर रहे थे डीएसपी
60 वर्ष के डीएसपी गोरेलाल अहिरवार अबधपुरी के ए-196 में रहते थे। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। लिहाजा वे छुट्टी पर चल रहे थे और घर पर ही आराम कर रहे थे। वे मूलतः सागर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: अय्याशी पूरी करने के लिए बाइक चुराने लगा दुष्कर्म का आरोपी
Don`t copy text!