पीएचक्यू के डीएसपी को घर में घुसकर मारी गोली

Share

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, हमलावर परिचित बता रही पुलिस

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में सीआईडी के डीएसपी जीएल अहरवाल को घर में घुसकर गोली मार दी गई। जहां घटना हुई है उससे आधा किलोमीटर पहले पुलिस का चैकिंग पाइंट भी लगता है। चुनाव को देखते हुए यहां चार पहिया वाहनों की चैकिंग की जाती है।

जानकारी के अनुसार जीएल अहरवाल पिता हल्कू सिंह उम्र 60 अवधपुरी के ए-सेक्टर में स्थित 196 नंबर के बंगले पर रहते थे। उन्हें बुधवार शाम साढ़े सात बजे गोली मारी गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी सफेद रंग की कार पर सवार होकर आया था। आरोपी के बारे में फिलहाल पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस के अनुसार अहरवाल इसी साल रिटायर होने वाले थे। लेकिन, सरकार की दो साल बढ़ाई गई आयु सीमा के चलते वे रिटायर नहीं हुए थे। आरोपियों की संख्या दो बताई जा रही है। जिन्होंने सोफे में बैठकर अहरवाल के साथ चाय भी पी थी। इसमें से एक आरोपी का नाम हिमांशु बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी संपत कुमार उपाध्याय

भोपाल में भी रहे तैनात
डीएसपी जीएल अहरवाल पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में हैं। अहरवाल भोपाल के निशातपुरा, अशोका गार्डन, ट्रैफिक थाने समेत कई अन्य थानों में भी रहे। अहिरवार 84 बैच के एसआई से भर्ती हुए थे। वे मूलत: सागर के रहने वाले थे। घटना को लेकर कोई ठोस कारण पुलिस को नहीं मिल सके हैं। हालांकि अवधपुरी और उसके आस-पास लगे चौराहों पर सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:   Bike Thief Gang : तीन मालिकों का पता चला पांच का रहस्य बरकरार

यह भी पढ़ें : सड़क से थाने तक पुलिस की गुंडागर्दी का ताजा सबूत है ये दो वीडियो

कुकर फटने जैसी आवाज आई
अहरवाल का बंगला अवधपुरी चौराहे के नजदीक समन्वय नगर इलाके के नजदीक हैं। नजदीक ही मार्केट भी है जहां चहल-पहल रहती है। रहवासियों ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे जोरदार आवाज आई। लोगों ने बताया कि ऐसा लगा कि जैसे कुकर फटा हो। लेकिन, रहवासी घर की तरफ भागे तो मालूम हुआ कि अहिरवार को गोली मार दी गई है।

सीने पर मारी गोली

गोली लगने से मृत जीएल अहरवाल

अवधपुरी तिराहे पर पुलिस का चैकिंग पाइंट हर दिन लगता है। यहां से घटनास्थल महज आधा किलोमीटर दूर हैं। अहरवाल को परिजन गंभीर हालत में नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जान लेने की कोशिश की। हालांकि इसमें चिकित्सकों को कामयाबी नहीं मिली। अहिरवार को दिल के नीचे सीने पर गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी संपत उपाध्याय उनके बंगले पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना को लेकर बातचीत की।

Don`t copy text!