Bhopal Rape Case : प्यार, पैसा और धोखा, अस्मत लूटने पर खुली कलई

Share

बैंक मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर, झांसा देकर आबरु लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) झांसा देकर पहले प्यार किया। फिर पैसा ले लिया। नजदीकियां इतनी बड़ी कि महिला ने अपना सबकुछ (Bhopal Rape Case) दे दिया। नतीजा यह निकला कि आरोपी ने उसको धोखा दिया और किनारा कर लिया। मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला बैंक में मैनेजर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज (Bhopal Bank Manager Rape Case) करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच नजदीकियां सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

यह भी पढ़ें: होम्यापैथी डॉक्टर की फर्जी प्रेम कहानी, जिसका राज खुला तो बर्बाद हो चुका था उसका जीवन

यह जानकारी देते हुए शाहपुरा पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राइम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि पीड़ित महिला एक बैैंक में सीनियर मैनेजर है। वह शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे भी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गोयल आनंद अपार्टमेंट में रहने वाला आरोपी अजय सिंह तोमर (Ajay Singh Tomar) पुत्र लखन सिंह तोमर खुद को कांट्रेक्टर बताता है। सोशल मीडिया के जरिए नवंबर, 2018 में मैनेजर की अजय से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनका अजय से मिलना-जुलना शुरू हो गया। मुलाकात के दौरान अजय ने मैनेजर से प्रेम का इजहार कर दिया। अजय ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला ने कहा कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। संबंध बनाना गलत होगा। लेकिन अजय नहीं माना और उसने महिला से शारीरिक संबंध (Bhopal Bank Employee Rape Case) बना लिए। महिला ने उसका विरोध किया, तो अजय धमकी देने लगा कि वह उसके पति को सबकुछ बता देगा। धमकी देकर अजय ने महिला के साथ नवंबर, 2019 से फरवरी, 2020 तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नर्सिग छात्रा से छेड़छाड़

यह भी पढ़ें: नूतन कॉलेज की छात्र जिसकी दोस्ती का फायदा उठाकर बना लिया अश्लील एमएमएस

पति ने भी छोड़ दिया साथ
महिला के विरोध करने पर अजय ने उसके पति को गलत संबंधों के बारे में बता दिया। जिससे महिला के पति ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद भी अजय ने महिला को परेशान करना नहीं छोड़ा। वह महिला पर दबाव डालकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने के साथ पैसों की मांग करने लगा। इसी बीच आरोपी ने अलग-अलग समय में उनसे करीब पांच लाख रूपए ऐंठ लिए। इसके बादले उसने चेक दिया था, जो बाद में बाउंस हो गया। परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत शाहपुरा थाने में की। पुलिस ने दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का भी मामला लगाया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में बोलेरो से अगवा करके रायसेन में ले जाकर महिला से गैंगरेप

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Don`t copy text!