मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने शेयर की ये तस्वीर

Share

जनवरी में आएगा नया मेहमान

Virat Kohli Anushka Sharma
विराट कोहली ने शेयर की ये तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। अनुष्का-विराट (Virat-Anushka) जनवरी 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी खुद विराट कोहली ने ट्वीट कर दी है। कोहली ने एक फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि And then, we were three! Arriving Jan 2021 (जनवरी 2021 में हम तीन हो जाएंगे..) तस्वीर में अनुष्का बेबी बम्प दिखाती नजर आ रहीं है।

अनुष्का और विराट की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। 4 साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद विराट और अनुष्का ने इटली में शादी की थी। 2018 में अनुष्का को रोमांटिक फिल्म जीरो में देखा गया था। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। उनका 6 दिन का क्वारैंटाइन पीरिएड आज यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः संसद भवन के बाहर घूमता मिला संदिग्ध व्यक्ति

यह भी पढ़ें:   CRICKET CONNECTION : ठगी की रकम से शेगी ने खरीदी थी विराट कोहली की कार, उसी के पैटर्न पर प्रदेश में शुरू हुई धोखाधड़ी
Don`t copy text!