Bhopal Fraud News: घर की ताला-चाबी बनाने के बहाने घुसे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। वृद्ध दंपति को दो बदमाशों ने लूट लिया। लेकिन, पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ताला-चाबी बनाने के बहाने घर में घुसे थे।
अलमारी की चाबी बनाते समय दिया वारदात को अंजाम
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रितेश साहू (Ritesh Sahu) चाय नाश्ते की होटल चलाते हैं। वे नेहरु नगर (Nehru Nagar) में रहते हैं। 04 फरवरी की दोपहर घर में रितेश साहू के वृद्ध माता-पिता घर पर मौजूद थे। तभी दो सरदारों की वेशभूषा में घुम रहे व्यक्ति ताला-चाबी सुधारने के लिए पुकार रहे थे। वृद्ध दंपति ने उन्हें घर के भीतर बुलाया। उन्हें वह अलमारी दिखाई जिसकी चाबी बनानी थी। उसे सुधारते वक्त आरोपियों ने लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब कर लिए। पुलिस ने लूटी गई संपत्ति की कीमत एक लाख रुपए बताई है। कमला नगर पुलिस ने प्रकरण 53/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस हुलिए के आधार पर संदिग्धों का पता लगा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।