MP Political News: राम नाम किसी की बपौती नहीं : उमा भारती

Share

MP Political News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 11 चांदी की ईटें राम मंदिर निर्माण के लिए भेजने का किया ऐलान

MP Political News
उमा भारती, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश (MP political News) की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने राम मंदिर निर्माण की आधार शिला से पहले तल्ख बयान देकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने वीडियो जारी करके बयान दिया है कि है राम नाम (Ram Name) किसी की बपौती नहीं हैं। इस बयान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आंतरिक गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। अयोध्या या भाजपा ने राम नाम का पेटेंट नहीं कराया है। राम नाम को कोई भी जाति या धर्म(Ram Mandir Politics) के लोग मान सकते हैं। चाहे देश का हो या विदेश का, जिसकी आस्था है वो राम का नाम ले सकता है। पूजा कर सकता है, मंदिर जा सकता है। अगर भाजपा ने लोगों के अधिकार को रोकने की कोशिश की या अहंकार पालने की कोशिश की, तो उसे ध्यान रखना चाहिए की हम सब एक दिन मिट जायेंगे पर राम नाम अमर है वो जीवन पर्यन्त जीवित रहेगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा शुक्रिया

उमा भारती के इस वीडियो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसको सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उमा भर्ती को धन्यवाद कहा। दिग्विजय सिंह राम मंदिर को लेकर लगातार विवाद में बने हुए हैं। यह बयान आधार शिला के मुर्हूत का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से अपील की है कि राम मंदिर का शिलान्यास चातुर्मास ख़त्म होने के बाद करें। हमारी सनातन धर्म की परम्परा सदियों से चली आ रही है। हमारे धर्म में हजारों वर्षों की संस्कृति है जिसके अनुसार चातुर्मास को अशुभ माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य चातुर्मास में नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कार सवार ने दो युवतियों को आधी रात किया तंग

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का नरेंद्र मोदी पर सनसनीखेज बयान, पढ़िए पूरी खब

कमल नाथ ने मुहूर्त का सवाल टाला

MP Politics News
कमलनाथ, मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

मध्यप्रदेश (MP Political News) के पूर्व मख्यमंत्री कमल नाथ (Kamalnath)ने दावा करते हुए कहा की राम मंदिर का काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी (Rajiv Gandhi)ने शुरू किया था। उन्होंने मंदिर का दरवाजा खुलवाया था। रामलला (Ramlala) की स्थापना कराई थी। कांग्रेस और राम मंदिर का पुराना रिश्ता है, इसलिए राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस 11 चांदी की ईंटे राम मंदिर को भेंट करेगी। आपको बता दें कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य शिलान्यास होने वाला है। इसको देखते हुए कमल नाथ ने प्रदेश की सभी इकाईयों को 4 अगस्त को भव्य पूजा पाठ करने का निर्देश दिया है।

ट्वीटर हैंडल की तस्वीर बदली

मध्य प्रदेश (MP Politics) में उप चुनाव भी होना है। राम के नाम को भुनाने के लिए भाजपा के साथ कांग्रेस भी लग गई है। प्रियंका वाड्रा से लेकर हर कोई राम मंदिर पर खुलकर बोल रहा है। मतलब साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ नहीं साथ हो गई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (MP Ex Chief Minister Kamal nath) ने अपना ट्वीटर हैंडल (twitter) की तस्वीर भी बदली ली है। सोशल मीडिया पर छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ ने भी हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्लीनिक के कर्मचारी से लूट

 

Don`t copy text!