Bhopal News: सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में गोली मारने वाले छात्र का निकाला जुलूस

Share

Bhopal News: पिता ने कॉलेज की फीस जमा करने भेजी रकम से खरीदी थी पिस्टल, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी कैंपस में दो छात्रों को गोली मारकर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को भोपाल (Bhopal News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जिस कॉलोनी में गोली चलाई वहां उसका जुलूस भी निकाला गया। आरोपी ने जिससे पिस्टल खरीदी उसके बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।

राजस्थान के कोटा शहर से दबोचा

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार गंभीर गोली कांड में पहले अनिकेत शर्मा, ओम तिवारी और राजवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अनिकेत शर्मा (Aniket Sharma) और ओम तिवारी (Om Tiwari) के कमरे में पार्टी चल रही थी। दोनों शहडोल जिले में रहते हैं और सेज कॉलेज (SAGE College) के सीनियर छात्र हैं। जबकि गोली कांड के बाद राजवीर सिंह (Rajveer Singh) मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह (Sudhanshu Singh) को अपने साथ भगाने के लिए इंद्रपुरी बाइक से ले गया था। सुधांशु सिंह और राजवीर एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) के छात्र है। प्रकरण में सुधांशु सिंह फरार चल रहा था। उसे राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) शहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने बिहार के बेगूसराय से पिस्टल 13 मार्च को खरीदी थी। यह रकम उसके पिता ने जो कॉलेज में फीस जमा करनी था उससे खरीदी। उस व्यक्ति के बारे में पुलिस को सुराग मिला है। जानकारी जुटाकर प्रकरण में उसे भी आरोपी बनाया जा सकता है। आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल (Pistol) और मैगजीन भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें:   Damoh Murder: पहली पत्नी को दूसरे के साथ देखकर होती थी जलन, कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारा

हमले में जख्मी छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने 5 अप्रैल को हेमंत शर्मा पिता कन्हैया लाल शर्मा उम्र 23 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया था। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura)  जिले के कृष्णा नगर (Krishna Nagar) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हेमंत शर्मा (Hemant Sharma) सेज कॉलेज में फोरेंसिक साइंस में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कटारा हिल्स स्थित सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) कैंपस के भीतर ही सन सिटी कॉलोनी (Sun City Colony) में रहता है। हमला अंशुतेज पाटिल पिता अशोक पाटिल और मनीष को टारगेट करके किया गया था। अंशुतेज पाटिल (Anshutej Patil) महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। उसके पेट में गोली लगी थी। जबकि दूसरी गोली वासु गुप्ता पिता राकेश कुमार गुप्ता को लगी। वह दतिया जिले का रहने वाला है और बीबीए का कोर्स कर रहा है। वासु गुप्ता (Vasu Gupta) को बाएं कंंधे में गोली लगी थी। दोनों घायलों को भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण सेज सन सिटी कॉलोनी में एक फ्लैट में चल रही पार्टी के कारण हो रहे शोर का विरोध करने को लेकर शुरु हुआ था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: झोपड़ी में सो रहे पिता को मारने की कोशिश 
Don`t copy text!