Bhopal News: आठवीं कक्षा के छात्र ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: तेरह दिन पहले बाइक सवार के साथ हुई थी भीषण भिडंत, पुलिस ने दर्ज किया है प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी कक्षा आठवीं के छात्र ने दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज इलाके में तेरह दिन पूर्व हुई थी। छात्र बाइक पर सवार था जिसे दूसरी बाइक ने टक्कर मारी थी। अभी तक उसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

सामने से आ रही बाइक से टकराया था

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार सुयश तिवारी पिता हंसराज तिवारी उम्र 18 साल शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) में रहता था। वह कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता था। सुयश तिवारी (Suyash Tiwari) मोटर साइकिल पर सवार था। सड़क दुर्घटना 30 मार्च को पांच नंबर बस स्टाप पर स्थित मोड़ पर हुई थी। वह सामने से आ रही दूसरी बाइक (Bike) से टकराया था। उसका कुछ दिनों तक जेपी अस्पताल (JP Hospital) में इलाज चला। उसकी हाजत नाजुक बताकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने बोला तो परिजन अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) ले गए थे। यहां इलाज के दौरान 11 अप्रैल की सुबह लगभग पौने दस बजे उसकी मौत हो गई। हबीबगंज पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम कर लिया है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रकरण दर्ज है। लेकिन आरोपी वाहन चालक के बारे में अभी सुराग नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: न्यू मार्केट में खरीददारी करते वक्त चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!