Bhopal News: कबाड़ा कारोबारी ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कबाड़ा कारोबारी ने अपने दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति के पेट पर चाकू घोंपकर जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दुकान पर काम करने से किया था इंकार
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार बबलू मोहे शाहपुरा स्थित इंद्रा नगर (Indra Nagar) मल्टी में रहता है। वह ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में स्थित सौदान अहिरवार पिता मदन अहिरवार उम्र 40 साल की दुकान में नौकरी करता है। बबलू मोहे (Bablu Mohe) दुकान पर नहीं जा रहा था। इस कारण उसकी वजह जानने सौदान अहिरवार (Saudan Ahirwar) 11 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे उसके पास पहुंचा। यहां हुई कहासुनी के बाद बबलू मोहे ने दुकान पर अब काम करने से इंकार कर दिया। जिस कारण हुए विवाद में आरोपी सौदान अहिरवार ने चाकू निकाला और बबलू मोहे के पेट में बाएं तरफ घोंप दिया। इस दौरान उसकी पत्नी भूरी बाई मोहे भी बीच-बचाव कर रही थी। शाहपुरा पुलिस ने 12 अप्रैल की सुबह पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 147/26 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।